बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से हो देश का नया उपराष्ट्रपति, कांग्रेस के इस नेता ने की मांग, PM मोदी को लिखा पत्र…

छत्तीसगढ़ से हो देश का नया उपराष्ट्रपति, कांग्रेस के इस नेता ने की मांग, PM मोदी को लिखा पत्र…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने वरिष्ठ नेता और तीन राज्यों के राज्यपाल रह चुके रमेश बैस को देश का अगला उपराष्ट्रपति बनाए जाने की मांग की है। बैज ने अपने पत्र में छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों के राष्ट्रीय स्तर पर सीमित प्रतिनिधित्व पर भी सवाल उठाए हैं।

दीपक बैज ने पत्र में लिखा कि, "आम चुनाव वर्ष 2000 से अब तक छत्तीसगढ़ ने 11 लोकसभा क्षेत्र में से औसतन 10 सीटें जिताकर भारतीय जनता पार्टी को संसद सदस्य के रूप में देने का काम किया है। सन 2014 में केंद्र में आपकी सरकार जब बनी उस वक्त छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा में से भाजपा ने 10 सीटें जीती। इसी प्रकार 2019 में 9 सीटें तथा वर्ष 2024 के आम चुनाव में 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी को जीताकर सांसद के रूप में प्रदेश की जनता ने भेजा है। किन्तु हम सभी के लिए पीड़ा का विषय है कि तीनों कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को केवल राज्यमंत्री का प्रतिनिधत्व मिला। "

"वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा में कई ऐसे नेता मौजूद हैं जो देश के उप राष्ट्रपति के पद को सुशोभित करने में सक्षम हैं। जिसमें पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जैसे महत्वपूर्ण नेता शामिल है जो कि 7 बार के सांसद एवं झारखंड, त्रिपुरा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के राज्यपाल के रूप में सेवा दे चुके हैं। वर्तमान छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के 10 सांसदों को कोई महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। वहीं वरीयता के आधार पर मैं समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से उप राष्ट्रपति के पद हेतु छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ के किसी नेता को अवसर देने का निवेदन करता हूं।"

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह संवैधानिक पद रिक्त हो गया है, और अब देश को नए उपराष्ट्रपति की तलाश है। ऐसे में दीपक बैज का यह पत्र केवल राजनीतिक गलियारियों में चर्चा का विषय बन गया है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन