बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

लुटेरों ने 2 मजदूरों को चोर बताकर चौकी प्रभारी के सामने ही पीटा, SP ने प्रभारी को किया निलंबित

लुटेरों ने 2 मजदूरों को चोर बताकर चौकी प्रभारी के सामने ही पीटा, SP ने प्रभारी को किया निलंबित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बलौदाबजार। यहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताक्र दो मजदूरों को रोका और उनसे 20 हजार रुपए छीन लिए। मजदूरों ने विरोध किया तो लुटेरे उलटे दोनों को हथबंद पुलिस चौकी ले गए। वहां प्रभारी के सामने ही इन्हें बेल्ट से पीटा। मामला उजागर होने के बाद SP ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

बलौदाबजार जिले में पुलिस की शह पर ही गुंडागर्दी और लूट की वारदातें हो रहीं हैं । बदमाश इतने ज्यादा दबंग हो गए हैं कि दूसरों को चोर बताकर पुलिस के सामने ही उनकी पिटाई कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना 16 नवंबर की रात करीब 11 बजे की है। हरियाणा निवासी हार्वेस्टर संचालक इंद्रजीत सिंह अपने दोस्त पर्छदीप के साथ काम से लौट रहा था। इसी दौरान हथबंद के तिगड्‌डा चौक पर तीन युवकों सत्य प्रकाश देवांगन, तरुण पांसे और गिरीश वर्मा ने उन्हें रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए तीनों ने कहा कि तुम लोग बाइक चोरी करते हो। फिर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी।

इस बीच एक आरोपी ने इंद्रजीत के बैग में रखे 20 हजार रुपए भी लूट लिए। इंद्रजीत और पर्छदीप ने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपी उन्हें पकड़ कर हथबंद पुलिस चौकी ले गए। वहां पुलिसकर्मियों के सामने ही उनकी बेल्ट और पट्‌टे से बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसके चलते उनकी पीठ पर गंभीर निशान पड़ गए हैं। किसी तरह वहां से निकले दोनों मजदूरों ने इसकी जानकारी अन्य लोगों और पुलिस अफसरों को दी।

दबाव बढ़ता देख पुलिस ने की कार्रवाई

दबाव बढ़ता देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार देर शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं SP ने चौकी प्रभारी और हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र नेताम को सस्पेंड कर दिया है। अपने आदेश में SP ने लिखा है कि प्रभारी की उपस्थिति में पुलिस सहायता केंद्र में मारपीट की घटना घटित होने के उपरांत भी आरोपियों को नहीं रोकने के लिए हथबंद पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र नेताम को निलंबित किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन