बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

SUSPENDED: सब इंस्पेक्टर को कप्तान ने किया निलंबित, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, थाने में भी दर्ज हुआ FIR

SUSPENDED: सब इंस्पेक्टर को कप्तान ने किया निलंबित, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, थाने में भी दर्ज हुआ FIR
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरबा। कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को एसपी ने निलंबित कर दिया है। दरअसल एक महिला ने सब इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध किया, वहीं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि कटघोरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया ने उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया और छेड़छाड़ की।महिला की शिकायत सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। वही इस पूरे मामले पर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सब इंस्पेक्टर एसके कोसरिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है ।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन