कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पेट्रोल डालते ही एक वैन धधक उठी। देखते ही देखते वाहन जलकर खाक हो गया। इससे पेट्रोल पंप में अफरा-तफरी मच गई। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, एक वैन पेट्रोल डालने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा। जैसे ही वाहन पेट्रोल डलाकर वहां से निकली पेट्रोल पंप के पास ही गाड़ी से चिंगारी निकली और देखते ही देखते वो चिंगारी आग में बदल गई। हादसे में वाहन जलकर खाक हो गया है। हालांकि, वाहन चालक समय रहते वाहन से उतर गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

See also  रिपोर्ट में दावा: जनता को लग सकता है महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि संभव