रायपुर.CG Weather Update : राजधानी रायपुर में मंगलवार की शाम झमाझम बारिश हुई। सुबह के वक्त हल्की उमस जरूर थी। लेकिन, जैसे ही दिन चढ़ते गया, मौसम सुहाना हो गया। दोपहर बाद से रुक – रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला बना रहा। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।  मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा से बंगाल के बीच बने लो प्रेशर की वजह से प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश की गतिविधियां बने रहने की संभावना हैं। साथ ही, बस्तर इलाके में मेघ जमकर बरसे।

जानिए कैसे बना हैं बारिश का सिस्टम

CG Weather Update : अगले तीन दिन तक सिस्टम का प्रभाव दक्षिण से मध्य होते हुए उत्तर तक दिखेगा। प्रदेश के दक्षिण हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिस्टम का प्रभाव अगले तीन दिन तक दक्षिण से मध्य होते हुए उत्तर तक असर दिखाएगा. अगले चौबीस घंटे में प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

See also  सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली जाने वाली पदयात्रा की तैयारी

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

CG Weather Update : मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में इस अवधि में 24.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर में इसका प्रभाव उससे काफी ज्यादा रहा. इसके अलावा मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. जिसमें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव के अन्य हिस्सों और उत्तर बस्तर कांकेर के इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.