टीएस सिंहदेव

रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र में किए गए शराबबंदी के वादे पर शुरू हुआ सियासी बवाल कहीं थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेशभर में लोगों से राय लेकर घोषणा पत्र तैयार करने वाले स्वास्थ्य मंत्री ही अब कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा है कि ट्राइबल क्षेत्र में शराबबंदी संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा शराबबंदी का वादा पूरा नहीं करने को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा के प्रदर्शन पर सिंहदेव ने कहा कि, बीजेपी ने ही शराब बेचने की नीति बनाई थी। आज वह शराबबंदी की बात कर रहे हैं।

बीजेपी ने शराबबंदी के लिए कमेटी बनाई थी। कमेटी ने ही रिक्रूटमेंट की और सुझाव दिया कि और बीयर बार खोले जाएं। जो लोग खुद इस नीति को बना रहे थे उनको तो प्रश्न नहीं करना चाहिए। सिंहदेव ने कहा कि, गुजरात में दो नंबर की शराब धड़ल्ले से बिक रही है, बिहार में भी नाम के लिए ही शराब बंदी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।