बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कार पर ‘क्राइम रिपोर्टर’ का लगा था बोर्ड, ईंट भट्ठा संचालकों से कर रहे थे वसूली… पुलिस ने एक युवती समेत तीन को किया गिरफ्तार

कार पर ‘क्राइम रिपोर्टर’ का लगा था बोर्ड, ईंट भट्ठा संचालकों से कर रहे थे वसूली… पुलिस ने एक युवती समेत तीन को किया गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। खुद को क्राइम रिपोर्टर बताकर ईंट भट्ठा संचालकों और ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नकद राशि और ‘क्राइम रिपोर्टर’ लिखी हुई कार भी जब्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिल्हा निवासी शैलेन्द्र प्रजापति ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 01 जून को दोपहर करीब तीन व्यक्ति दो पुरुष और एक महिला एक कार क्रमांक CG04QY6382 में उसके ईंट भट्ठा पर पहुंचे। वाहन पर ‘क्राइम रिपोर्टर’ की प्लेट लगी थी। आरोपियों ने स्वयं को पत्रकार बताकर एनओसी की मांग की, और उसके अभाव में 27,000 रुपए की मांग की। भयवश प्रार्थी ने 1500 रुपए नकद दे दिया।

ग्रामीणों की मदद से पकड़ा पुलिस ने

बाद में जानकारी मिली कि उक्त आरोपी मंगला क्षेत्र में भी अन्य भट्ठा संचालकों और ट्रैक्टर चालकों से इसी तरह वसूली का प्रयास कर रहे हैं। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और अपराध क्रमांक 229/2025 अंतर्गत धारा 308(2), 3(5) भा.दं.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी मंगला क्षेत्र में घूमते मिले, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पकड़कर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके पास से 1500 रुपए नकद, ‘क्राइम रिपोर्टर’ लिखा वाहन व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए।

जेल भेजे गए आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में नारायण सिंह घृतलहरे 35 वर्ष, दीपकुमारी रजक 25 वर्ष और सियाराम घृतलहरे 40 शामिल शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक संतोष मरकाम, सुमन चंद्रवंशी एवं महिला आरक्षक सुनीता पाटले की अहम भूमिका रही।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन