बड़ी खबर: कल शाम राजधानी में नहीं होगी पानी की सप्लाई, पूरे शहर में 10 घंटे तक रहेगा शटडाउन
बड़ी खबर: कल शाम राजधानी में नहीं होगी पानी की सप्लाई, पूरे शहर में 10 घंटे तक रहेगा शटडाउन

रायपुर। राजधानी रायपुर में कल शाम पूरे शहर की सप्लाई रोक दिन जाएगी। बताया जा रहा है कि, फ़िल्टर प्लांट में 10 घंटे शटडाउन की वजह से शहर के कई इलाकों में वाटर सप्लाई नहीं की जाएगी।

बता दें कि शहर की सभी 33 पानी टंकियों को शटडाउन किया जाएगा। कल सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मेंटेनेंस का काम चलेगा। वही नगर निगम द्वारा गर्मी से पहले फ़िल्टर प्लांट से लेकर टंकियों तक की तैयारी की जा चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार पेयजल सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। बता दें इससे रायपुर की 1,010,433 जनता प्रभावित होगी। इसके साथ ही पानी सप्लाई रोकने से बहुत से काम ठप होने की संभावना जताई जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।