कवासी लखमा के नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं सीएम... रखी एक शर्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह बड़े अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर पड़ी ईडी की रेड पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि ये छापे आखिरी नहीं है, अभी और छापे पड़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सीधे लड़ नहीं पा रही है। इसलिए ED, IT के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि ये फिर आएंगे। ये आखिरी नहीं है। जैसे-जैसे चुनाव पास आएगा इनकी यात्राएं और बढ़ेगी। डराने धमकाने के अलावा कोई काम नहीं है।

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखे जाने पर सीएम ने कहा कि नक्सली के साथ बीजेपी के साठगांठ रहे हैं। उनके पुराने इतिहास को उठा कर देखिए। सबसे बड़ा उदाहरण झीरमघाटी की घटना है। जो राजनीतिक षड्यंत्र है। उस पर तो ये कुछ कर नहीं रहे हैं

See also  रेप की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ राजभवन तक पैदल मार्च निकालेंगी महिलाएं, 20 फरवरी को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन

आपको बता दें कि सपा नेता मुलायम सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने उत्तरप्रदेश के सैफई के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रवानगी से पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।