टीआरपी डेस्क। दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजयुमो अहिवारा मंडल के महामंत्री शिवकुमार वर्मा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

पुलिस ने घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिव कुमार ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेज दिया। जिसके बाद घर में फांसी लगा ली मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

मृतक भाजयुमो मंडल महामंत्री शिवकुमार वर्मा (उम्र 40 वर्ष) अहिवारा स्थित बीएसपी क्वार्टर में रहता था। उनके पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी कार्यक्रम था। जहां मृतक ने अपनी पत्नी और बेटे को मंगलवार की सुबह भेज दिया।

बदा में शिवकुमार ने घर के पंखे में रस्सी बांधी और फांसी लगा ली। जब शाम 4 बजे पत्नी और बेटा घर आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से खुला था। अंदर जाकर देखा शिवकुमार फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया BPO का तोहफा, 100 युवाओं को दिए जॉब लेटर, ली सेल्फी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमें मृतक ने लिखा है कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है. इस मौत के लिए वो खुद जिम्मेदार है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।