गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

लोकवाणी में इस बार ‘आदिवासी विकास: हमारी आस‘ पर होगी बात : 25 से 27 नवंबर तक रिकार्ड करा सकेंगे आमजन अपनी बात

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता "लोकवाणी" की 5वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 दिसम्बर

को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय चैनलों

में सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने

तथा अपने विचारों को साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय

"आदिवासी विकास: हमारी आस" रखा गया है।

 

इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर

आगामी 25, 26 एवं 27 नवम्बर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन