सावित्री मंडावी समेत तीनों प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व में भी क्षेत्र की जनता ने जिले की तीनों विधानसभा सीट से पार्टी को जीत दिलाई थी. इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा और जिले की तीनों विधानसभा में जीत दर्ज होगी। अंतागढ विधायक अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लड़ने नामांकन लेने पहुंचने के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि उन्हें मना लिया जाएगा.।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांकेर जिले की तीन विधानसभा सीट के प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे.

वे पार्टी से बगावत नहीं करेंगे. चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के सवाल सीएम भूपेश बघेल ने चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उल्टा लटकाने के अलावा कोई बात नहीं कह रहे हैं. हमने जातिगत जनगणना सहित अन्य घोषणा की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी केवल आलोचना करने, जेल भेजने, उल्टा लटकाने की बात कह रही है।

See also  समय पर जीएसटी का भुगतान नहीं करने वाले व्यवसायियों पर स्टेट जीएसटी सख्त, हो रही सख्त कार्रवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर