रायपुर। मातृ शक्ति को समर्पित विश्व का एकमात्र कौशल्या माता मंदिर छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में स्थित है। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

आज महोत्सव के तीसरे दिन का समापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। इस दौरान देश के मशहूर गायक पद्म श्री कैलाश खेर अपने भक्तिमय गीतों से माता कौशल्या धाम में दर्शकों के सामने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।

इसके साथ ही मुंबई की मशहूर गायिका तृप्ति शाक्या, रायगढ़ के देवेश शर्मा के भक्तिमय गीत संगीत के साथ ही स्थानीय महिला मानस मंडली के द्वारा रामायण मानस गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। गौरतलब है कि राम रामायणी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए रामायण मानस मंडली कलाकारों को सम्मान देने की परंपरा की शुरूआत की गयी है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रति मानस मंडली को 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।

See also  अब हेमचंद यादव विवि की नयी कुलपति होंगी डॉ. अरुणा, आदेश जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।