बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

जंगल पहाड़ में पुलिस की नक्सलियों के साथ तीन बार मुठभेड़, 5 किग्रा आईईडी बरामद

जंगल पहाड़ में पुलिस की नक्सलियों के साथ तीन बार मुठभेड़, 5 किग्रा आईईडी बरामद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों को कोई मौका नहीं देना चाहती है पुलिस

नारायणपुर। नारायणपुर के सोनपुर थाना क्षेत्र में बिनागुण्डा-कोरोनार के जंगल पहाड़ में पुलिस की नक्सलियों के साथ तीन बार मुठभेड़ हुई, जिसके बाद नक्सली भागने को मजबूर हो गए। मौके से 5 किग्रा आईईडी के साथ बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों को पुलिस कोई मौका नहीं देना चाहती है।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस नक्सल विरोधी अभियान संचालित कर रही है। इसी कड़ी में 27 मार्च को रात्रि में कैम्प मसुपर से एएसपी नारायणपुर (भापुसे) रोबिनसन गुड़िया के नेतृत्व में हमराह डीएसपी लोकेश बंसल व डॉ. प्रशांत देवांगन सहित डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त टीमें रवाना हुई।

पुलिस पार्टी सर्चिंग गश्त करते हुए 29 मार्च को ग्राम बिनागुण्डा-कोरोनार के जंगल पहाड़ में पहुंची थी, जहां पूर्व से घात लगाकर बैठे माओवादियों ने सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच 3 बार अलग-अलग समय पर सुरक्षा बलों पर फायरिंग की।
.
करीबन 04 घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल व पहाड़ी का फायदा उठाकर भाग गये। फायरिंग बंद होने के पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 5 किग्रा आईईडी मिला, जिसे बीडीएस टीम ने नष्ट किया। इसके साथ घटना स्थल से नक्सली सामग्री बिजली वायर, बैटरी, दवाई एवं अन्य भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन