आज भाजपा के अजजा मोर्चा का 32% आरक्षण को यथावत रखने चक्का जाम
file photo

विशेष संवादाता, रायपुर

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने बताया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के द्वारा आरक्षण सहित अन्य संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु बस्तर,सरगुजा और दुर्ग संभाग में 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विगत दिनों प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी के चलते आदिवासियों का 32% आरक्षण छीनकर 20% कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां किसी समुदाय से उनका आरक्षण छीना गया हो।

छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों पर लगातार कैंची चला रही है।इसके कुछ ही दिन बाद ही बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर में तीसरी और चौथी श्रेणी की नौकरियों में जो स्थानीय आरक्षण डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 2012 से देना प्रारंभ किया गया था उसे भी छीनने का आदेश इस भूपेश सरकार ने जारी कर दिया है। इससे पूर्व जनजाति वर्ग के सरकारी कर्मचारियों के पदोन्नति में आरक्षण के अधिकार को भी भूपेश बघेल सरकार ने समाप्त कर दिया है।

See also  बीच नदी में पलटी नाव, हाथी को बचाने रेस्क्यू टीम के साथ कवरेज करने गए पत्रकार की मौत, देखें वीडियो

भारतीय जनता पार्टी ने 8 अक्टूबर को चक्का जाम करने जा रही है। पहले चरण में इसका आयोजन बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में नारायणपुर चौक पर भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री द्वय लता उसेंडी और महेश गागड़ा, विक्रम उसेंडी, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप तथा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम के नेतृत्व में, सरगुजा संभाग में अंबिकापुर के बिलासपुर चौक पर नंदकुमार साय, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलभान सिंह, प्रबोध मिंज, सिद्धनाथ पैकरा, विजयनाथ सिंह,रामलखन सिंह पैंकरा तथा सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में और दुर्ग संभाग में राजनांदगांव के छुरिया मोड़ चिचोला में सांसद मोहन मंडावी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, एम. डी. ठाकुर, संजीव शाह, आर. के. राय, और देवलाल ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम करेंगे। अगर फिर भी बहरी सरकार आदिवासियों के आरक्षण सहित अन्य सभी संवैधानिक अधिकारों पर ठोस उपाय नहीं करती तो पूरे प्रदेश भर में चक्का जाम किया जायेगा।

See also  Widow Women For Compassionate Appointment -हताशा में तालाब में कूदीं, 40 दिन बीत गए

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।