बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आज दुर्ग में साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जन सभा को करेंगे संबोधित

आज दुर्ग में साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जन सभा को करेंगे संबोधित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां दुर्ग साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वो आम सभा को भी संबोधित करेंगे।

Today, Chief Minister Bhupesh Baghel will attend the swearing-in ceremony of Sahu Samaj in Durg, will address the public meeting.
Today, Chief Minister Bhupesh Baghel will attend the swearing-in ceremony of Sahu Samaj in Durg, will address the public meeting.

मुख्यमंत्री के ओएसडी देवेंद्र प्रधान ने बताया कि रविवार सुबह 11.15 बजे मुख्यमंत्री कार से दुर्ग जिले के लिए निकलेंगे। करीब 11.55 बजे वे दुर्ग के धमधा ब्लाक स्थित गायत्री पैलेस चिखली पहुंचेंगे। इसके बाद यहां दुर्ग साहू समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे आम सभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर यहां से रायपुर के लिए निकलेंगे। यहां दोपहर 1.45 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां छत्तीसगढ़ निषाद समाज के नव निर्मित प्रदेश अधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2.55 बजे मुख्यमंत्री आवास के लिए निकल जाएंगे।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन