बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

लम्बे इंतजार के बाद यात्रियों को मिली राहत! आज सांसद मोहन मंडावी अंतागढ़ रेलवे स्टेशन में पैसेंजर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

लम्बे इंतजार के बाद यात्रियों को मिली राहत! आज सांसद मोहन मंडावी अंतागढ़ रेलवे स्टेशन में पैसेंजर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रावघाट रेल परियोजना के तहत आज से अंतागढ़ रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पहुंचेगी। सांसद मोहन मंडावी अंतागढ़ से दोपहर 1.35 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे लाइन का काम भी पूरा हो चुका है। हालांकि, यह काम साल 2019 को पूरा हो जाना था लेकिन, नक्सली इलाका होने के चलते लेटलतीफी हुई।

सांसद मोहन मंडावी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे बताया जा रहा है कि, अंतागढ़ से रोजाना एक पैसेंजर ट्रेन दोपहर 1.35 बजे रवाना होकर 1.50 बजे केंवटी, 2 बजे भानुप्रतापपुर और शाम 4.40 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

इधर, अंतागढ़ के लोग अब अंतागढ़ से रायपुर के लिए सुबह ट्रेन की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है रात में ट्रेन अंतागढ़ आकर हाल्ट करे और यहां से सुबह जल्दी रवाना होकर रायपुर पहुंचे। शाम को रायपुर से वापस निकले और रात में अंतागढ़ पहुंचे तो क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन