मंत्रालय

सातवें वेतन आयोग के मुताबिक 9 से 27% तक बढ़ोतरी; हड़ताली कर्मचारी बोले- यह जले पर नमक डालने जैसा

विशेष संवादाता, रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक तरफ कसरंचरी महंगाई और गृह भाड़ा भत्ता के लिए हड़ताल पर हैं, और इधर आईएएस-आईपीएस को दोबारा बढ़ा हुआ भत्ता देने का आदेश जारी हुआ है। पहले ही आला प्रशासनिक अधिकारीयों को महंगाई भत्ता से शासन ने नवाज़ा था अब पुनः सातवें वेतनमान के मुताबिक काम कर रहे अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का गृह भाड़ा भत्ता 9 से 27% तक बढ़ा दिया गया है।

वृद्धि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर हुई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के हड़ताली कर्मचारी संगठनों का कहना है, यह हमारे जले पर नमक छिड़कने जैसा है। इसी मांग को लेकर प्रदेश के चार लाख से अधिक कर्मचारी पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे पहले जीएडी के मुताबिक अफसरों का महंगाई भत्ता भी बढ़ा दिया गया। उनको 31% तक कर दिया गया है। महंगाई भत्ता 25% से अधिक होने पर अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का गृह भाड़ा भत्ता सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुपात में बढ़ाया जाना है। इसके लिए एक्स, वाई और जेड श्रेणी के शहरों के लिए क्रमश: 27%, 18% और 9% की दर तय हुई थी।

See also  बलौदाबाजार में अफवाहों और भ्रमित करने वाले पोस्ट्स पर नजर रखने के लिए बनाई समिति, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का कहना है ये हमारा दुर्भाग्य है। हम सभी को इसी भत्ते को लेकर कई महीनों से आंदोलन करना पड़ रहा है। पिछले आठ दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यह आदेश भी उस दिन जारी हुआ जिस दिन कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे थे। यह दोहरा बर्ताव है।

यह है हड़तालियों की मांग

छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों की यह हड़ताल भत्ता बढ़ाने की मांग के लिए है। कर्मचारी संगठन कई महीनों से केंद्र सरकार की तरह 34% महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग थी, इस दर तक पहुंचने के लिए उनका भत्ता 12% बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं सातवें वेतनमान की सिफारिशों के मताबिक मूल वेतन का 18% गृह भाड़ा भत्ता की मांग भी साथ-साथ उठी है। जुलाई में पांच दिनों की हड़ताल के बाद सरकार ने महंगाई भत्ते में 6% इजाफे का आदेश जारी कर दिया। वहीं गृह भाड़ा भत्ता के लिए आश्वासन हाथ आया। उसके बाद 22 अगस्त से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

See also  BREAKING NEWS : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के थोक में हुए तबादले, देखें सूची

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।