बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सीएम के निर्देश के एक घंटे के अंदर बीईओ का ट्रांसफर आदेश हुआ जारी

सीएम के निर्देश के एक घंटे के अंदर बीईओ का ट्रांसफर आदेश हुआ जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल द्वारा BEO को हटाने के निर्देश दिए जाने के 1 घंटे बाद ही कुरुद बीईओ को राज्य सरकार ने हटाने का आदेश जारी कर दिया। कुरुद बीईओ फतेह मोहम्मद कोया को हटाकर DEO कार्यालय में अटैच किया गया है, वहीं उनके स्थान पर अब सहायक संचालक रवींद्र मिश्रा को बीईओ कुरुद का प्रभार दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक कुरूद में हो रहे भागवत कथा को सुनने का निर्देश BEO ने शिक्षकों को जारी किया था, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक के दौरान मिली। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीईओ को निर्देश दिया कि BEO को तत्काल हटा दें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन