बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नक्सलियों की जवानों से जबरदस्त मुठभेड़ : 25 लाख के इनामी शंकर राव सहित 18 नक्सली ढेर…

नक्सलियों की जवानों से जबरदस्त मुठभेड़ : 25 लाख के इनामी शंकर राव सहित 18 नक्सली ढेर…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांकेर। कांकेर के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षबलों के साथ मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए। इस मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आईजी सुंदरराज ने की पुष्टि

बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह एक बड़ी कामयाबी है। अबूझमाड़ और गढ़चिरौली इलाके में नक्सल कमांडर शंकर राव, ललिता और राजू की मौजूदगी की सूचना आई थी इसके बाद रणनीति बनाकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। इसमें कई नक्सली मारे गए। आईजी ने पहले एक दर्जन नक्सलियों के शव बरामद होने की जानकारी दी, बाद में उन्होंने कुल 18 नक्सलियों के शव मिलने की पुष्टि कर दी।

DRG और BSF की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक घटना आज डेढ़ से दो बजे के बीच की है। कांकेर के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के बीनागुंडा और कोरोनार के बीच हापाटोला के जंगल में बड़ी मुठभेड़ हुई है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए जाने की संभावना है।

नक्सल कमांडर शंकर और ललिता के मारे जाने की खबर

इस मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव और ललिता के मारे जाने की भी खबर है। कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मीडिया से चर्चा में बताया कि नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सर्चिग अभियान जारी है। मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। घायल जवानों को बेहतर उपचार के जरूरी इंतजाम किये गए हैं।

इस बीच यह भी खबर आ रही है कि इस मुठभेड़ में 25 नक्सली मारे गए हैं और इनमे से फ़िलहाल 18 के शव बरमाए किये जा चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन