रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जं-कोंडापल्ली सेक्शन एवं विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा-गोधरा जंक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा। जिसके कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है। जिसके कारण कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी और कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

रद्द होने वाली गाड़ी

  1. दिनांक 01, 04, 08, 11, 15, 18 एवं 22 मई, 2024 को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  2. दिनांक 29 अप्रैल, 02, 06, 09, 13, 16 एवं 20 मई, 2024 को कोचुवेलि से चलने वाली 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ

  1. दिनांक 28 अप्रैल, 09, 15 एवं 21 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20805 विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी.
  2. दिनांक 28 अप्रैल, 09, 15 एवं 21 मई, 2024 को नई दिल्ली चलने वाली गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी.
  3. दिनांक 02, 09 एवं 16 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली 20803 विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी.
  4. दिनांक 28 अप्रैल, 05 एवं 19 मई, 2024 को गांधीधाम से चलने वाली 20804 गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी.
  5. दिनांक 28 अप्रैल, 05 एवं 19 मई, 2024 को पूरी से चलने वाली 20819 पूरी-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी.
  6. दिनांक 01, 08 एवं 15 मई, 2024 को ओखा से चलने वाली 20820 ओखा-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी.
  7. दिनांक 29 अप्रैल, 03, 06, 10, 17 एवं 20 मई, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12803 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी.
  8. दिनांक 28 अप्रैल, 01, 05, 08, 15 एवं 19 मई, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12804 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी.
See also  छत्तीसगढ़ः IPS के बेटे ने IPL में रचा इतिहास, धोनी को भी पछाड़ा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।