बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

पत्नी और ससुराल के अत्याचार से परेशान युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में बयां की आपबीती

पत्नी और ससुराल के अत्याचार से परेशान युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में बयां की आपबीती
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में रहने वाले उदयराज मिश्रा नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उदयराज ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उसे टॉर्चर करने का आरोप लगाया।

वीडियो में उदयराज बिलखते हुए कहता है, "मम्मी पापा मुझे माफ़ करना मैं अपनी पत्नी और ससुराल वालों से बहुत परेशान करते है। मेरी पत्नी किसी दूसरे के साथ फसी थी जब मैं इन लोगों से बोलता था तो ये लोग मुझे जान से मरने की धमकी देते थे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देते थे। इस लिए मैं अपनी जीवन यही समाप्त कर रहा हु और थाना प्रभारी से अनुरोध है की मेरे दोनों बच्चों को मेरे माता पिता को दे दिए जाए। इसके नानी नाना को न दिया जाए, इनके जीवन को बहुत खतरा है। उनका भविष्य खतरा है इस लिए मेरे माता पिता को सौप दिया जाए।

मृतक ने आगे कहा इन लोग मुझे बहुत डराए धमकाए मैं तुम्हे फसा दूंगा तुम्हारे परिवार वालों को फसा दूंगा इस लिए डार के मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हु। प्लीज् मम्मी पापा मुझे माफ़ कर देना।

आगे अपने दोनों भाइयों को सन्देश देते हुए कहा की माता पिता भगवान् है दोनों मेरे भाई माता पिता को कभी दुःख नहीं देना उनकी बहुत सेवा करना। थाना प्रभारी से अनुरोध है की मेरी पत्नी और ससुराल वालों को नहीं छोड़ना।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन