रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर अप्रैल में 6 दिन रहेगी रद्द

टीआरपी डेस्क। Trains Cancelled : अगर आप अप्रैल के महीने में कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 महत्वपूर्ण ट्रेनों पर रेलवे ने कैंची चला दी है। दरअसल, नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-3 और ट्रैक सुधार का काम होना है, जिसके चलते 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में ये ट्रेनें पटरी से गायब रहेंगी।

20 दिनों तक थमी रहेगी रफ्तार, मुख्य लाइन रहेगी बंद

सूत्रों के मुताबिक, गोंदिया जंक्शन की अप मेन लाइन नंबर-5 को करीब 20 दिनों के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि मरम्मत कार्य के दौरान इस रूट पर ट्रेनों का संचालन संभव नहीं है। इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के यात्रियों के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जाने वाले मुसाफिरों का गणित भी बिगड़ गया है।

इन राज्यों के यात्रियों पर गिरेगी गाज

बता दें कि रद्द की गई ये ट्रेनें छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों से जोड़ती हैं। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वाले या घूमने की प्लानिंग करने वाले परिवारों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है।

पहले से ही रद्द हैं 13 पैसेंजर ट्रेनें

गौरतलब है कि रेलवे की ओर से यह दूसरी बड़ी मार है। इससे पहले बिलासपुर मंडल के झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन के काम और अकलतरा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से 13 पैसेंजर ट्रेनें 31 मार्च से 11 अप्रैल तक पहले ही रद्द की जा चुकी हैं। इसका सीधा असर रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा के लोकल यात्रियों पर पड़ रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले IRCTC की वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। अंतिम समय में स्टेशन पहुंचकर परेशान होने से बेहतर है कि पहले से ही वैकल्पिक इंतजाम देख लिए जाएं।

देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।