टीआरपी ब्रेकिंगः राजाधानी रायपुर में आज से नाइट कर्फ्यू, रात्रि 9.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक धारा 144 लागू, सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय समेत स्विमिंग पूल रहेंगे बंद… पढ़ें पूरा आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना के लगातार बढ़ते ग्राफ को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज से नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर सौरभ कुमार सभी व्यवसायियों की बैठक ली थी। जिसमें सभी ने रात 9 बजे से प्रातः 6 बजे तक शहर में कर्फ्यू लगाने पर सहमति बनी है।

यहां नाईट कर्फ्यू का समय भी अन्य जिलों से अलग है। हालांकि इस समय में थोक व्यापारी, मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप, एंबुलेंस संचालन को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। होटल संचालकों को खाना डिलीवरी करने के लिए थोड़ी छूट है। उन्हें 2 घंटे अतिरिक्त दिया गया है। वहीं हाईवे में संचालित ढ़ाबे रात 11 बजे तक संचालित होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।