बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे टीएस सिंहदेव : कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर किया स्वागत, डिप्टी सीएम बोले- घोषणा पत्र के वादे जल्द होंगे पूरे

रायपुर पहुंचे टीएस सिंहदेव : कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर किया स्वागत, डिप्टी सीएम बोले- घोषणा पत्र के वादे जल्द होंगे पूरे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही माह शेष हैं। मगर इससे पहले कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया है। डिप्टी सीएम बनने के बाद टीएस सिंहदेव गुरुवार को दिल्ली दौरे से राजधानी रायपुर लौट आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी वहां मौजूद रहे। सिंहदेव के साथ प्रदेश प्रभारी कुमार सेलजा और मोहन मरकाम भी साथ लौटे हैं।

एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि, बड़ी जिम्मेदारी का एहसास होता है, हाईकमान ने जब भी जो जिम्मेदारी दी उसे निभाने की हमेशा कोशिश की। हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, विधानसभा चुनाव में इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। भारी मतों से जीत दर्ज कर प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि, घोषणापत्र के कई वादों को हमने पूरा कर दिया है। बाकी वायदों को भी हमारी सरकार जल्द पूरा करेगी।

बताया जा रहा है कि, अंबिकापुर से भी बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता सिंहदेव के स्वागत के लिए रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे हैं। अंबिकापुर शहर में भी टीएस की भव्य स्वागत करने की तैयारी की जा रही है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन