बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नगर निगम चुनाव को लेकर टीएस सिंह देव का बड़ा बयान, कहा…

नगर निगम चुनाव को लेकर टीएस सिंह देव का बड़ा बयान, कहा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के साथ-साथ राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अंबिकापुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि अंबिकापुर नगर निगम में महापौर का चेहरा बदल सकता है। डॉ. अजय तिर्की, जो पिछले दस वर्षों से महापौर पद संभाल रहे हैं, अब उनकी जगह एक नया चेहरा लाने पर विचार हो रहा है।

दरअसल एक वीडियो बयान में टीएस सिंह देव ने कहा कि महापौर का चेहरा बदले जाने की संभावना जताई है, उन्होंने कहा है कि महापौर और वार्डों के लिए भी बेहतर और योग्य उम्मीदवार की तलाश की जा रही है। अंबिकापुर नगर निगम में पिछले 10 साल से डॉ अजय तिर्की महापौर है, कांग्रेस से महापौर उमीदवार के लिए नया चेहरा तलाश करने जिला से लेकर ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी को जिम्मेदारी दिया गया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने अंबिकापुर नगर निगम में जीत का परचम फहरा था। इसके बाद अजय तिर्की को महापौर चुना गया था। उन्होंने भाजपा के प्रबोध मिंज को नौ वोटों से हराया था। डॉ. अजय तिर्की को 28 और प्रबोध मिंज को 19 वोट मिले थे। जबकि एक वोट रिजेक्ट हो गया था।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन