बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा- AICC में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा- AICC में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं की आज दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ बैठक हो रही है। प्रदेश के राजनीतिक हालात के साथ पार्टी की स्थिति को लेकर मंथन किया गया। बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ मंत्री टीएस सिंहदेव ने अहम बयान दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ट्वीट कर बताया कि नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हो रही छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा अन्य मौजूद हैं।

मरकाम ने बताया कि बैठक के दौरान प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं द्वारा प्रदेश की जनता एवं युवाओं के जीवन में आ रहे बदलावों तथा आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि आज की बैठक (छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक) का उद्देश्य चुनाव की तैयारियां रहीं. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हमें मौका मिल सकता है। हमने जो काम किए हैं हम उस आधार पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस पार्टी स्वयं एक चेहरा है। उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव हमने सामूहिक नेताओं के आधार पर लड़ा था, और वो बेस्ट है इसलिए इस साल भी हम सामूहिक नेताओं के आधार चुनाव लड़े, क्योंकि इसमें टीम को कोई भी लीड कर सकता है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन