बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

ब्रांडेड के नाम पर नकली टीवी बेच रहे दो शख्स गिरफ्तार, यूपी से आकर बस्तर में कर रहे थे ठगी का कारोबार

ब्रांडेड के नाम पर नकली टीवी बेच रहे दो शख्स गिरफ्तार, यूपी से आकर बस्तर में कर रहे थे ठगी का कारोबार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोण्डागांव। सिटी कोतवाली कोण्डागांव और साइबर सेल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए नकली टेलीविजन बेचने वाले दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया है।भोले–भाले लोगों को बना रहे थे बेवकूफये आरोपी उत्तरप्रदेश से आकर बस्तर अंचल के भोले-भाले लोगों को सस्ते में असली सोनी टेलीविजन का झांसा देकर नकली टीवी बेचते थे।

अब तक सैकड़ों लोगों को ये ठगी का शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सेंट्रो कार, 08 नकली टीवी, नकली सोनी के स्टिकर, सॉफ्टवेयर युक्त पेनड्राइव समेत कुल 7 लाख 20 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है।फेरी लगाकर टीवी बेचने की मिली थी सूचनासिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस के अनुसार, पुलिस को शिकायत मिली कि, दो व्यक्ति फेरी लगाते हुए आए और कम दाम में सोनी कंपनी का टीवी देने की बात की।

भरोसा दिलाने पर उसने टीवी खरीद लिया, लेकिन जब उसे चलाया तो वह नकली निकला। इस शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद मुखबिर से सूचना पर दोनों शख्स को पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस ने मो. सरफराज  निवासी मवाना, मेरठ (उ.प्र.) और शान मोहम्मद उर्फ सोनू निवासी मवाना, मेरठ (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 टेलीविजन (कीमत 3 लाख 20 हजार रुपए), एक सेंट्रो कार (कीमत 4 लाख रुपए), पेनड्राइव और नकली सोनी स्टिकर समेत कुल 7 लाख 20 हजार रुपए की सामग्री जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन