बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

6 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

6 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

राजनांदगांव। आचार्य विद्यासागर जी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ आएंगे। शाह द्वारा आचार्य जी के 108 चरण चिन्हों का लोकार्पण एवं प्रस्तावित समाधि का भूमिपूजन किया जाएगा। शाह 6 फरवरी को घंटेभर के लिए कार्यक्रम में शरीक होंगे।

बता दें कि, डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में 01 से 06 फरवरी तक आचार्य की पुण्यतिथि को प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। बताया जा रहा है कि, शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लिहाजा जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर चंद्रगिरी में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन