बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- पुरानी सरकार ने जिस ढंग से ग्रामीणें को लूटा उसे मैं ठीक करने आया हूं…

रायपुर पहुंच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- पुरानी सरकार ने जिस ढंग से ग्रामीणें को लूटा उसे मैं ठीक करने आया हूं…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही नेता मंत्रियों का दौरा लगातार जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माना विमानतल पर उनका स्वागत किया। इस दैरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, मैं जिस विभाग का मंत्री हूं। उस विभाग का नाम है पंचायती राज ग्रामीण विकास। यहां के ग्रामीणों को पुरानी सरकार ने जिस ढंग से लूटा उसी को मैं ठीक करने आया हूं। छत्तीसगढ़ सरकार कैसे बेहतरी के काम करे उसके लिए सब के साथ बैठक करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नया रायपुर सर्किट हाउस में पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे दोपहर 2 बजे कार से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी अतिथि शाला कोरबा पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे से जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। गिरिराज सिंह रात्रि विश्राम एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा में करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 14 जनवरी को कोरबा में सुबह 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे उसके बाद कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा में सुबह 11 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। गिरिराज सिंह कोरबा जिले के विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम रंजना में दोपहर 2.15 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात ग्राम रंजना से प्रस्थान कर अपरान्ह 4.15 बजे एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन