बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आज 4 दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, देखें शेड्यूल

आज 4 दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, देखें शेड्यूल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह आज अपने चार दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सिंह आज दोपहर 01:45 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंच कर एनटीपीसी कोरबा के लिए रवाना होंगे व शाम 06 बजे कोरबा पहुंचकर भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचेंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 5 जुलाई को सुबह 8:00 बजे राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी में दर्शन करने के पश्चात सुबह 10 बजे से दोपहर 01:30 कोरबा जिले भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे वहीं दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक वाल्मीकि आश्रम में रहेंगे। शाम 4:30 बजे गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 6 जुलाई को जिला पंचायत कार्यालय कोरबा पहुंचेंगे वहां सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जिला पंचायत मीटिंग हॉल में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वार्तालाप करेंगे। दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक जिला पंचायत मीटिंग हॉल में जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 03 बजे सांस्कृतिक भवन कटघोरा जाएंगे व शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक रजकम्मा गांवों में दौरा कर स्थानीय निवासियों व कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करेंगे।

7 जुलाई को सुबह 9:30 बजे कोरबा विकास स्थल का दौरा करेंगे। सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक कोरकोमा गांव का दौरा कर स्थानीय निवासी व कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज हैं दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक प्रेस क्लब तिलक नगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद कोरबा से शाम 5:30 बजे रायपुर पहुंच कर रात्रि 8:20 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन