रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदेश में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन राष्ट्रीय औसत में बहुत नीचे है।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन की समीक्षा कर बोले कि, प्रदेश में जल जीवन मिशन का कार्य 42.7 फीसदी ही हुआ है। जबकि कई राज्यों ने 100 से 90 फीसदी तक टारगेट पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि, टेंडरिंग और वर्क आर्डर की प्रक्रिया बार-बार बदलने और निरस्तीकरण के कारण ही यह गतिरोध पैदा हुआ है।

उन्हों ने कहा कि केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी से पूछा कि, भारत सरकार की तरफ से कोई समस्या हो तो बताइए लेकिन अधिकारियों ने किसी तरह की कोई समस्या नहीं बताई। उन्होंने आगे कहा कि, जल जीवन मिशन का कार्यकाल 2024 तक पूरा हो जाएगा। यदि कोई राज्य पीछे रहेगा तो इसका जवाब भी उसी को देना पड़ेगा।

See also  कोरबा में बड़ा पुलिस फेरबदल: दर्री, पाली और करतला समेत कई थानों के प्रभारी बदले, देखें पूरी लिस्ट

जल जीवन मिशन में टेंडर की गड़बड़ी के आरोपों पर कहा कि, मैं इस पर राजनीति नहीं करना चाहता। कोई शिकायत आएगी तो जरूर जांच होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।