Union Minister of State Rameshwar Teli

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कांग्रेस की जातिगत जनगणना पर तंज कसा है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस इसी तरह से जात-पात ही करती है, वहीं हमारी पार्टी की घोषणा पत्र में जो कहा गया उसे मैं दोहराना चाहता हूं, जो हमने कहा है उसे हम पूरा करेंगे। महादेव सट्टा एप को लेकर मीडिया में चल रहे वायरल वीडियो पर रामेश्वर तेली ने कहा कि यहां सट्टा तो नहीं होना चाहिए। पार्टी की तरफ से बयान आया तो मेरा बोलना उचित नहीं है। हां, यदि मुख्यमंत्री इसमे इंवॉल्व हैं, तो उन पर कार्रवाई होना चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में बताया कि दो विधानसभाओं में जाऊंगा। दो रोड शो भी करेंगे और दो बड़े जनसभा करेंगे। पूरा विश्वास है इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी। पहले तो डबल इंजन की सरकार चाहते हैं।

See also  यहां जहर पीकर थाने पहुंचा प्रेमी, बोला- मैंने अपने प्यार को मार डाला,दोनों की मौत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नया रायपुर जो बन रहा था, उससे लग रहा था कि छत्तीसगढ़ बहुत तरक्की कर रहा है, लेकिन अचानक 5 साल में नया रायपुर में कोई काम नहीं हुआ। हमारी सरकार बनने से हम क्या करेंगे इस पर हमने घोषणा पत्र में विस्तार से बताया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।