बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Raipur : रायपुर नगर निगम के बैठक में हंगामा, सोमवार तक स्थगित

Raipur : रायपुर नगर निगम के बैठक में हंगामा, सोमवार तक स्थगित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : आज राजधानी रायपुर में नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक थी। लेकिन नगर निगम की बैठक हंगामे की साथ शुरू हुई। जिस वजह से सामान्य सभा की बैठक को सोमवार तक स्थगित कर दिया गया है। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में कांवर लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा पार्षदों ने जोरदार हंगामा मचाया। जल संकट, बदहाल सड़क और जल भराव को लेकर भाजपा पार्षदों के हंगामे के बीच सामान्य सभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। सामान्य सभा स्थगित होने के बाद भाजपा पार्षदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर प्रदर्शन करते हुए निगम महापौर और सभापति पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कांग्रेस की बैठक के कारण सामान्य सभा स्थगित करने का आरोप लगाया। नगर निगम की सामान्य सभा 4 महीने बाद बुलाई गई थी।

नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने भाजपा पार्षदों के प्रदर्शन को शर्मनाक करार देते कहा कि उन्होंने गलत आचरण किया है। हमने आग्रह किया कि सवैंधानिक रूप से मांग करे। सदन समस्या के समाधान के लिए होता है, लेकिन भाजपा पार्षदों ने सदन में हंगामा किया गया। वहीं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का जवाब देने में असमर्थ हैं, इसलिए सभा स्थगित की। उन्होंने कहा कि 4 महीने बाद सभा आयोजित की गई थी। महापौर संगठन के काम में जाना चाहते थे, इसलिए सभा को स्थगित किया। कांग्रेस पार्षदों में दम है तो हमें बर्खास्त करके दिखाए. हमारी सदस्यता समाप्त करके दिखा दें।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन