बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अजब-गजब : गोरखपुर का वाहन, चालान काटा बिलासपुर पुलिस ने, वाहन मालिक ने सीएम को पत्र भेजकर की शिकायत

अजब-गजब : गोरखपुर का वाहन, चालान काटा बिलासपुर पुलिस ने, वाहन मालिक ने सीएम को पत्र भेजकर की शिकायत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक वकील नवीन कुमार सिंघानिया की कार के नाम पर चालान काट दिया है। वकील ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि उनके नाम से रजिस्टर्ड टाटा नेक्सन कार (यूपी 53 आईएन 1053) कभी गोरखपुर से बाहर नहीं गई, बावजूद इसके बिलासपुर में उसी नंबर की गाड़ी पर चालान कट गया।

नवीन कुमार के अनुसार, 30 मई 2025 को उन्हें एक एसएमएस मिला, जिसमें बताया गया कि छत्तीसगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने उनके वाहन पर चालान किया है। यह चालान नंबर सीजी 156938250530100456 है। उन्हें यह देखकर हैरानी हुई, क्योंकि न तो वह और न ही उनकी गाड़ी कभी छत्तीसगढ़ गई है।

फर्जी नंबर प्लेट की आशंका

नवीन कुमार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी की फर्जी नंबर प्लेट बनवाकर छत्तीसगढ़ में इस्तेमाल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि चालान में गाड़ी की जो फोटो है, वह उनकी गाड़ी से मेल नहीं खाती।

वकील ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और जिसने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाया है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे उस फर्जी वाहन और उसके किसी भी गैरकानूनी कृत्य के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी किया गया चालान तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन