बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सरपंच ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का रिश्वत लेते हुए वीडियो किया वायरल, प्रशासन से की कार्यवाही की मांग

सरपंच ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का रिश्वत लेते हुए वीडियो किया वायरल, प्रशासन से की कार्यवाही की मांग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अंबागढ़। अंबागढ़ चौकी विकासखंड में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शंकर तिवारी द्वारा रिश्वत लिए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि एक महिला सरपंच ने तैयार किया और वायरल कर दिया। ग्राम कोरचाटोला की सरपंच नीलिमा ठाकुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शंकर तिवारी केद्वारा की जा रही उगाही से परेशान थी। हाल ही में जनपद पंचायत कैम्पस में महिला सरपंच ने उपाध्यक्ष शंकर तिवारी को 15 हजार रुपये दिए। रिश्वतखोरी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

आला अफसरों से की शिकायत

सरपंच ने इसी वीडियो को साक्ष्य के रूप में पेश करते हुए आला अफसरों से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम कोरचाटोला सरपंच नीलिमा ठाकुर ने जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के कलेक्टर, एसपी ,जिला पंचायत सीईओ , जिला पंचायत अध्यक्ष से की है। आदिवासी महिला सरपंच ने शिकायत मे कहा है कि अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शंकर तिवारी बीते कई दिनों से 70 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। उपाध्यक्ष के द्वारा फिर से तत्काल 40 हजार की मांग करने पर 4 अगस्त सोमवार को जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी परिसर में बुलाकर 15 हजार कैश दी हूं। उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा के साथ ही कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन