बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आईडीबीआई बैंक घोटाले को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू, बैंक के खिलाफ गांव–गांव में मुनादी करने की भी घोषणा

आईडीबीआई बैंक घोटाले को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू, बैंक के खिलाफ गांव–गांव में मुनादी करने की भी घोषणा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। धरसीवां में हुए आईडीबीआई बैंक घोटाले के पीड़ित खातेदारों ने आंदोलन तेज कर दिया है। दर्जनों महिला पुरुषों ने बैंक में तालाबंदी कर सामने पंडाल लगा कर धरना–प्रदर्शन किया। इससे पहले लोगों ने संघर्ष समिति बनाकर गांव गांव में घोटालेबाजों के बैंक में निवेश न करने के खिलाफ मुनादी करने की भी घोषणा की। ग्रामीण पुलिस पर भी बैंक प्रबंधकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने आरोप लगा रहे हैं।

क्या है मामला..?

दरअसल बैंक के दो कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने दो दर्जन से अधिक खातेदारों के अकांउट से लाखों रूपए की हेराफेरी की है। इसके बाद सभी खातेदार बैंक से अपनी रकम वापस करने की मांग कर रहे हैं। वहीं बैंक प्रबंधक मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।

दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में बैंक की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिछले सप्ताह दो कर्मचारियों दुर्गेश शर्मा और राजा खूंटे को गिरफ्तार किया था। इनकी यह ठगी चार लोगों की रकम के हेराफेरी सामने आने पर उजागर हुई थी। पीड़ित पहले ही पुलिस प्रशासन, विधायक, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री, कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंप चुके हैं। पुलिस ने करीब 20 आवेदनों में से 3 मामलों में एफआईआर दर्ज कर दो बैंक कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि पीड़ित तत्कालीन बैंक प्रबंधक समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और अपनी रकम की वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं।

बहरहाल ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है और वे कार्यवाही की मांग पर अड़े हुए हैं।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन