रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक एक सांप निकल आया। सांप को देखते ही भूपेश बघेल पीछे पलटे।

उन्होंने इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों से सांप को न मारने की अपील की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह पिरपिटी है। चिंता मत करो। उन्होंने यह भी कहा कि इसे चोट मत पहुंचाओ।

बता दें कि आज नाग पंचमी भी है। इस दौरान सीएम ने नाग पंचमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- सभी प्रदेशवासियों को नागपंचमी के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। महादेव की कृपा हम सब पर बनी रहे। सबके जीवन में सुख और समृद्धि का संचार हो।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।