रायपुर। विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज सदन के तीसरे दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। दो दिन पहले भी सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि अनुपूरक बजट को पारित कर दिया गया है वहीं 5 विधायकों की हरी झंडी मिलने के बाद स्पीकर ने सत्र समाप्ति की घोषणा कर दी।

13 दिसंबर से सत्र शुरू हुआ था। पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देकर कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कल भी प्रश्नकाल के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी और आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा हो गई।

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने चर्चा के बाद चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट पास कर दिया। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के सदस्य अनुपस्थित रहे।

चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला किया। कहा कि राज्य में भाजपा नेतृत्व के संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि संविधान में भारत को संघों की सरकार कहा गया है लेकिन इन लोगों ने संघियों की सरकार बना दी है।

See also  एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए धरने पर बैठे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एडवोकेट

अनूपूरक बजट के दौरान भाजपा ने पिछले साल धान उठाव में देरी पर खरीदी केंद्रों में धान के नुकसान और खुले बाजार में धान बेचने पर हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। डा. रमन सिंह के सवाल पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई।

कानून व्यवस्था पर बसपा विधायक ने उठाए तीखें सवाल

बसपा विधायक केशव चंद्रा में चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला। चंद्रा ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। पुलिस की उपस्थिति में सरपंच की हत्या हो गई। कार्यवाही के नाम पर केवल जिम्मेदार को लाइन अटैच कर दिया गया। राज्य में महिलाओं को साथ हो रहे अपराध रुक नहीं रहे हैं। ऐसे में कैसे लोगों का भरोसा कैसे बना रहेगा। चारों तरफ भ्र्ष्टाचार और कमीशनखोरी का बोलबाला है। समग्र विकास की राशि केवल सत्ता पक्ष के विधायकों को मिल रहा है।

चंद्रा ने सवाल किया कि क्या विपक्ष के विधायकों के क्षेत्र में विकास की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार दुर्भावना की राजनीति कर रही है। चंद्रा ने कहा कि सरकार चुनावी वादे पूरा करने का दावा कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि कोई वादा पूरा नहीं किया है। यही वजह है कि सड़क पर आंदोलन शुरू हो गया है।

See also  टीआरपी सरोकार: विदेश से लौट रहे छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए 14 दिन पेड क्वारेंटीन सेंटरों की सूची,इन दरों पर करना होगा भुगतान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।