बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने निकाली रैली, कथित ड्रोन हमले का किया विरोध

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने निकाली रैली, कथित ड्रोन हमले का किया विरोध
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर। नक्सलियों द्वारा सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा में कथित ड्रोन हमले करने का दावा करते हुए केंद्र सरकार पर कई बार हवाई हमले करने का आरोप लगाया है। इस खबर से इलाके के ग्रामीण गुस्से में है।

इसी के मद्देजजर किस्टाराम इलाक़े के गट्टापाड़ गांव में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में आदिवासियों ने रैली निकाली। हाथों में बैनर पोस्टर लिए आदिवासियों ने आदिवासी इलाक़ों में हवाई हमले बंद करने की माँग करते हुए रैली निकाली, वहीं गाँव के बीच रैली सभा के रूप में तब्दील हो गई। जहां केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाज़ी की और हवाई बमबारी व कैम्प वापस ले जाने की माँग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी इलाक़ों में आदिवासी वनोपज से अपना जीवन यापन करते हैं और वनोपज के संग्रहण के लिए आदिवासी चौबीसों घंटे जंगलों में रहते हैं और पेड़ों के नीचे ही रात्रि विश्राम भी करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हवाई बमबारी के चलते ग्रामीणों में ख़ौफ़ का माहौल है।

ग्रामीणों ने दावा किया कि अब तक चार बार सुकमा-बीजापुर सीमा पर हवाई बमबारी की जा चुकी है, जिसके बाद अब लोग वनोपज संग्रहण करने जंगल जाने भी ख़ौफ़ खा रहे हैं, ग्रामीणों ने हवाई बमबारी बंद करने की माँग की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर 

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन