रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत हैलिफैक्स (कनाडा) में 20 से 26 अगस्त तक आयोजित होने वाले 65 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु आज सायं रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत 20 अगस्त को नई दिल्ली से टोरंटो (कनाडा) पहुंचेंगे। कनाडा में 20 से 26 अगस्त तक होने वाले संसदीय संघ के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा भी सम्मिलित होंगे। विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. महंत सम्मेलन में भाग लेन के पश्चात 03 सितम्बर को रायपुर वापस आयेंगे।

विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत को उनकी विदेश यात्रा के लिए शुभकामनाएं देने के लिए उनके निवास कार्यालय ‘‘स्पीकर हाऊस’’ में बड़ी संख्या में उनके निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।