बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

विस्तारा फ्लाइट का गेट आधे घंटे तक नहीं खुल पाया, विधायक समेत यात्री रहे परेशान

विस्तारा फ्लाइट का गेट आधे घंटे तक नहीं खुल पाया, विधायक समेत यात्री रहे परेशान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुई एक घटना के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यहां दिल्ली से रायपुर आई विस्तारा फ्लाइट का गेट लैंडिंग के बाद नहीं खुल पाया। इसके चलते यात्री करीब आधे घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे।

बताया जा रहा है कि विस्तारा फ्लाइट को सुबह 8:40 बजे रायपुर पहुंचना था, लेकिन देरी से उड़ान भरने के कारण यह करीब 10 बजे लैंड हुई। लैंडिंग के बाद गेट में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते यात्री बाहर नहीं निकल सके।

विमान में फंसे यात्रियों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे। एयरपोर्ट स्टाफ और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर गेट की समस्या को दूर किया, जिसके बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना के चलते यात्रियों में नाराज़गी देखने को मिली और प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की गई। बताया जा रहा है कि विस्तारा फ्लाइट AI-2797 के गेट में इस तरह की खराबी आयी और यात्री परेशान हुए।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन