रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। व्यापम ने यह रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर अपलोड किया है।

यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को राज्यभर में आयोजित की गई थी। यह भर्ती परीक्षा जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों के लिए हुई थी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चली, जिसमें कुल 100 अंकों के प्रश्न शामिल थे। परीक्षा में कुल 40,673 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

अब व्यापम ने परिणाम जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या सीधे लिंक https://vyapamprofile.cgstate.gov.in/online/ के माध्यम से देख सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को व्यापम की वेबसाइट पर जाकर “Result” सेक्शन में “छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा (PHQC25)” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।

See also  Covid Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटे में 1916 नए मरीज , 12 की मौत

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।