बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

व्यापमं ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए जारी की परीक्षा तिथि, जानें कब है कौन सी परीक्षा

व्यापमं ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए जारी की परीक्षा तिथि, जानें कब है कौन सी परीक्षा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं एवं कार्यालय श्रमायुक्त के अंतर्गत विभिन्न भर्तियों के लिए प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण कर दिया है।

सहायक प्रबंधक (उपार्जन, निर्माण, प्रक्रिया) भर्ती परीक्षा 2023 तथा सहायक प्रबंधक (प्रबंधन) भर्ती परीक्षा के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक भरे जा सकेंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक रहेगी। 5 जून को प्रवेश पत्र जारी किये जाएंगे। 11 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक भरे जा सकेंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक रहेगी। इसके लिए 9 जून को प्रवेश पत्र जारी किये जाएंगे। इसकी परीक्षा 17 जून को होगी।

सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक किये जाएंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक है। प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 10 जून होगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन