बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

स्कूलों में कचरा पृथक्करण, शहर के विकास पर जापान में हुई चर्चा

स्कूलों में कचरा पृथक्करण, शहर के विकास पर जापान में हुई चर्चा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी। city development discussed in Japan : स्कूलों में कचरा पृथक्करण, रिसाइकल, शहरी वित्तीय प्रबंधन सहित विविध मुद्दों पर जापान में चर्चा की “इंटरनेशनल मेयर्स फोरम” की कार्यशाला में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे भी शामिल हुईं। जापान में आयोजित कार्यक्रम में चर्चा के पश्चात महापौर 18 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे राजधानी लौटेंगी।

महापौर मीनल चौबे ने जापान में संपन्न हुए तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेयर्स फोरम में पी पी पी मॉडल के कार्यों, आर आर आर रिड्यूज, रिसाइकल, रियूज, स्कूलों में कचरा पृथककरण, जन जागरूकता, शहरी वित्तीय प्रबंधन, सतत विकास कार्यों सहित अन्य विविध महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम के दौरान महापौर चौबे ने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ जापान के सांसद ओनिशी योहेई (स्क्च् दृ स्पइमतंस क्मउवबतंजपब च्ंतजल) से मुलाकात कर भविष्य के शहरी विकास के अवसरों पर चर्चा की। फोरम के समापन के अवसर पर महापौर चौबे ने जापान में बसे हिन्दू स्वयंसेवकों से भी मुलाकात की और रायपुर नगर के विकास, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर सकारात्मक संवाद किया।

Shravan Sharma
लेखक / पत्रकार:

Shravan Sharma

राजनीति एवं समसामयिक मामलों के संवाददाता

छत्तीसगढ़ व राष्ट्रीय राजनीति, विधानसभा सत्र एवं चुनावी समीकरणों पर बारीक नज़र।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन