बुधवार, 16 सितंबर 2026 बुध, 16 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिर लेगा करवट, रायपुर-बिलासपुर समेत 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Chhattisgarh Rain Alert
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है। 16 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, धमतरी, बेमेतरा, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के प्रभावित इलाकों में तेज हवा के झोंके लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में तेज हवाओं के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के देवास, बेतुल, हर्दा, धार, विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, गुना, उज्जैन, उमरिया, सिवनी, मांडला, होशंगाबाद और जबलपुर में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है।

ओडिशा में भी झमाझम बारिश के आसार
ओडिशा के भुवनेश्वर, पुरी, सुंदरगढ़, संबलपुर, नौपाड़ा और मयूरभंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में हलचल का असर
छत्तीसगढ़ में मौसम के इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं और आसपास बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण को अहम माना जा रहा है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास सक्रिय मौसमी सिस्टम का प्रभाव ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन