बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Weather Alert : इन राज्यों में 18 से 21 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Weather Alert : इन राज्यों में 18 से 21 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। देशभर में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर और दक्षिण भारत में भारी वर्षा की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर और खराब मौसम का असर देखने को मिलेगा, जबकि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में 18 से 21 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी, जिसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। 22 से 23 दिसंबर के बीच कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की तीव्रता बढ़ सकती है। 23 दिसंबर तक तापमान में और गिरावट की संभावना को देखते हुए ‘डबल अलर्ट’ जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घने कोहरे का प्रभाव रहेगा।

दिल्ली/एनसीआर में घने कोहरे और खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) स्टेज IV लागू किया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते 18 से 20 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश होगी। कुछ स्थानों पर तीव्र बारिश और बिजली कड़कने के साथ गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी। ओडिशा में भी 19 से 20 दिसंबर के बीच बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड और कोहरे के साथ दक्षिण भारत में बारिश की दोहरी चुनौती इस सप्ताह देखने को मिलेगी। IMD ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन