बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Weather Update : CG में बारिश पर लगा ब्रेक! सभी जिलों में छाए रहेंगे बादल, इन इलाकों में इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश

Weather Update : CG में बारिश पर लगा ब्रेक! सभी जिलों में छाए रहेंगे बादल, इन इलाकों में इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से जमकर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में कुछ जगह भारी तो कई स्थानों पर मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 222.3 मिलीमीटर बारिश बालोद जिले में रिकॉर्ड की गई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा। प्रदेशभर में आज भी बादल छाए हुए हैं। मंगलवार को राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव और गरियाबंद के आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। लगातार बारिश से नमी बढ़कर 98 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि कोई नया सिस्टम बनते तक आज से बारिश में कमी आएगी हांलाकि इस वक्त उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक है। प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे।

बता दें कि मानसून के प्रवेश के साथ ही पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। बीते तीन दिनों की बारिश में ही जून महीने की औसत बारिश का कोटा लगभग पूरा हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर कोई सिस्टम तैयार होता है। तो फिर से प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन