बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट बदलता दिखाई दे सकता है। IMD से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश की आशंका है। इसके अलावा लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

वहीं हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में हल्की गरज के साथ बारिश की स्तिथि बनी रही सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा में भी 9 और 10 फरवरी को बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 9 और 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है, जिसके कारण श्रीनगर में तापमान शून्य से भी नीचे रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड बढ़ने की भी उम्मीद जताई है। इसके अलावा 9 फरवरी की रात को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जैसे- जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में गरज तथा बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन