शनिवार, 26 सितंबर 2026 शनि, 26 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रूप! बस्तर से रायपुर तक नदी नाले उफान पर, आज भी बरसेंगे बदरा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। कल भी दिनभर राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हुई। जिससे प्रदेशभर में नदी-नाले उफान पर हैं।बारिश से गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली है, लेकिन लगातार पानी गिरने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। इसी बीच […]

Chhattisgarh heavy rain
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। कल भी दिनभर राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हुई। जिससे प्रदेशभर में नदी-नाले उफान पर हैं।बारिश से गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली है, लेकिन लगातार पानी गिरने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने 26 सितंबर को भी भारी बारिश संभावना जताई है।

दूरांचल क्षेत्रों के लोग बारिश से ज्यादा परेशान है। सुकमा जिले में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कोंटा क्षेत्र की निचली बस्तियों में पानी बढ़ने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। डोंडरा पंचायत में भी कई घर खाली कराए जा रहे हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

रायपुर में सड़कें बनीं तालाब

रायपुर जिले में रातभर हुई तेज बारिश और हवाओं के कारण कई इलाकों में हालात बिगड़ गए। प्रोफेसर कॉलोनी, पुराणी बस्ती, समता कॉलोनी, सिविल लाइन, अमलीडीह, राधास्वामी नगर, कबीर नगर समेत कई क्षेत्रों के सड़कों में भारी जलभावर की स्थित बानी हुई है।

रायपुर-दुर्ग मार्ग पर यातायात प्रभावित

बारिश का असर रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पड़ा है। चंदनडीह के पास जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिसके बाद यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की। भारी वाहनों को अंजोरा, अंडा, जामगांव आर और अमलेश्वर के रास्ते रायपुर की ओर भेजा जा रहा है।

धमतरी में सभी स्कूल बंद

लगातार बारिश को देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखी गई हैं। जलभराव और आवागमन की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

गरियाबंद में नदियां उफान पर

गरियाबंद जिले में बारिश के कारण पैरी और सोढूंर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 130सी पर पानी आने से रायपुर-ओडिशा मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई है। सीकासेर बांध से करीब 20 हजार और सोढूंर बांध से करीब 42 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी-नालों का जलस्तर और बढ़ गया है।

कैसा रहेगा रायपुर का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली के साथ अचानक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा या आंधी चल सकती है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन